
x
Punjab पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा। AAP ने GMADA समेत कई जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।
ढिल्लों ने कहा कि AAP सरकार को जांच के दायरे में आए मुद्दों पर तथ्यों के आधार पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो जांच से डरने की कोई वजह नहीं है। एजेंसी के उठाए सवालों का जवाब दस्तावेजों और तथ्यों के साथ दिया जाना चाहिए, न कि प्रेस कॉन्फ्रेंस और विरोध-प्रदर्शन के जरिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि ED ने पंजाब पुलिस को कई बार FIR दर्ज करने के लिए लिखा, लेकिन राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दायरे में आए अधिकारी एजेंसी के सामने पेश होने से बचते रहे।
उन्होंने कहा, "अगर अब ED ने जांच अपने हाथ में ले ली है, तो AAP सरकार को क्या आपत्ति है? हर जांच को राजनीतिक मकसद से प्रेरित बताना मामले से जुड़े अहम सवालों का जवाब नहीं है।" उन्होंने याद दिलाया कि GMADA में भ्रष्टाचार का मुद्दा खुद AAP सांसदों ने ही उठाया था।
Next Story





