पंजाब

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर DGP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मर्डर पर कही ये बात

jantaserishta.com
29 May 2022 10:09 PM IST
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर DGP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मर्डर पर कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस पर पंजाब डीजीपी वीके भावरा ने बड़ी जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की सुरक्षा पूरी तरह हटाई नहीं गई थी। उनके पास चार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा थी, जिसमें से दो कमांडो हटाए गए थे। लेकिन घटना वाले दिन वो अपने साथ दो कमांडो लेकर नहीं गए। इसके अलावा न ही वो अपने पास मौजूद बुलेट प्रूफ गाड़ी लेकर निकले। डीजीपी ने बताया कि इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस पर पंजाब डीजीपी वीके भावरा ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है। गिरोह के सदस्य लकी ने कनाडा से जिम्मेदारी ली है।
डीजीपी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पास से पुलिस सुरक्षा पूरी तरह से नहीं हटाई गई थी। उनके पास पंजाब पुलिस के 4 कमांडो थे, जिनमें से 2 को वापस ले लिया गया था, लेकिन उसके पास दो कमांडो थे जिन्हें मूसेवाला आज घटना वाले दिन अपने साथ नहीं ले गए। भावरा ने आगे कहा कि मूसेवाला के पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी थी, लेकिन वो गाड़ी भी वो अपने नहीं ले गए।
8 अगस्त 2021 को मोहाली में दिन दहाड़े विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या हुई थी। विक्की पंजाब के गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का बेहद करीबी था। हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम सामने आया था। पुलिस मैनेजर तक पहुंच पाती उसके पहले ही वो भारत से फरार हो गया। पंजाब पुलिस ने सिद्धू के मैनेजर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया हुआ है। माना जा रहा है बिश्नोई गैंग ने विक्की की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करवाया।
पंजाब डीजीपी ने आगे कि हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story