डीजीपी ने किया 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र समर्पित

लुधियाना। पंजाब को पर्यावरण और ऊर्जा-कुशल राज्य बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को लुधियाना के 13 पुलिस स्टेशन भवनों में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों का उद्घाटन किया। जमालपुर, मोती नगर, पीएयू, मंडल संख्या-1, 2, 5, 6 और 8, डूगरी, साहनेवाल, शिमलापुरी, सदर और मॉडल टाउन सहित थानों में उजाला-एक चंगी शुरूआत परियोजना के तहत कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के साथ साझेदारी में 120 किलोवॉट के ये सोलर प्लांट लगाए गए हैं। इस मौके पर डीजीपी गौरव यादव के साथ पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू भी थे।
कमिश्नर सिद्धू ने कहाकि इन पुलिस भवनों में 120-किलोवॉट सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से सालाना 180 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। बिजली बिल भी काफी कम होगा। इसके परिणामस्वरूप सालाना 12 लाख रुपए की बचत होगी। उन्होंने कहा कि 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना लगभग 5500 सागवान के पेड़ लगाने के बराबर है। उन्होंने बताया कि यह सोलर ऊर्जा प्लांट पीएसपीसीएल की नेट मीटरिंग नीति के अंतर्गत स्थापित किए हैं, जो पात्र उपभोक्ताओं को रूफ़टॉप सोलर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) सिस्टम लगाने और उनके सोलर पैनलों से पैदा हुई बिजली से अपने बिजली उपभोग को पूरा करने की आज्ञा देते हैं।
उन्होंने कहा कि नेट मीटरिंग के अंतर्गत, बिजली उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग की गई बिजली की असल मात्रा जो कि सोलर पैनलों के द्वारा पैदा की गई। बिजली की मात्रा और सोलर ग्रिड से उपभोग की गई बिजली की मात्रा के बीच का अंतर है, के लिए भुगतान किया जाता है। डीजीपी ने उम्मीद जताई कि ये सौर ऊर्जा संयंत्र पुलिस थानों को ग्रीन पुलिस स्टेशनों में तबदील कर देंगे और अन्य लोगों को भी स्वच्छ और हरित पंजाब बनाने के लिए ऐसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।





