
x
Punjab पंजाब : गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। पंजाब में भीषण गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। पठानकोट में एक 35 साल का युवक गर्मी की वजह से अचानक बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
इसी तरह मोगा में 55 साल का एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया और दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। सीजन में गर्मी से अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं। इससे पहले बुधवार को भी दो लोगों की जान चली गई थी। सूबे के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर बना है।
न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 28.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया अमृतसर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, लुधियाना का 43.0 डिग्री, पटियाला का 39.2 डिग्री, पठानकोट का 42.5 डिग्री, फरीदकोट का 44.0 डिग्री, फिरोजपुर का 42.6 डिग्री, जालंधर का 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री दर्ज किया गया।
लुधियाना का न्यूनतम पारा 31.0 डिग्री, पटियाला का 31.5 डिग्री, बठिंडा का 30.0 डिग्री, फरीदकोट का 31.2 डिग्री, फिरोजपुर का 30.9 डिग्री और जालंधर का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में रविवार से मौसम बदलेगा। चार दिन पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। बारिश पड़ने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
Tagsविभागचेतावनीपंजाबहीट वेवरेड अलर्टसावधानीdepartmentwarningpunjabheat wavered alertcautionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





