
मंत्री : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पंजाब के अमृतसर पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राधा स्वामी सत्संग ब्यास के दर्शन करने भी पहुंचे। भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार की दोपहर डेरा सत्संग ब्यास पहुंचे हैं। उन्होंने डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह के साथ मुलाकात की और डेरे के भीतर चल रही विभिन्न सेवाओं के बारे में उन्होंने जानकारियां हासिल की। रक्षा मंत्री दिल्ली से जहाज के जरिए श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे।
वहां भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह के अलावा देश के कई बड़े नेता डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। 5 नवंबर 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा मुखी से मुलाकात करके गए थे। बता दें डेरे समर्थक देश ही नहीं विदेश में भी बड़ी संख्या में हैं।
