पंजाब

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दीपक मुंडी और उसके साथियों की नेपाल में हुई थी जमकर धुनाई

Shantanu Roy
11 Sep 2022 1:15 PM GMT
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दीपक मुंडी और उसके साथियों की नेपाल में हुई थी जमकर धुनाई
x
बड़ी खबर
मानसा। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने छठे आरोपी दीपक मुंडी व उसके 2 साथियों को भारत-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया है। अब तीनों को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार नेपाल के गांववासियों ने तीनों को बच्चा चोर गैंग का सदस्य समझ कर उन्हें पकड़ा था। इस दौरान उन्होंने तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की थी। इसके बाद गांव वालों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद तीनों को सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने भारत-नेपाल बार्डर से पकड़ लिया।
दरअसल, नेपाल पुलिस की गिरफ्त में तीनों उन्हें गुमराह करने की कोशिश भी की थी परंतु वे सफल नहीं हो पाए। नेपाल पुलिस ने उन्हें बच्चा चोर गैंग का सदस्य समझ कर पूछताछ शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को किसी जानकार को बुलाने के लिए कहा। राजिंदर जोकर ने किसी करीबी को फोन लगाया। उसके फोन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहले से ही सर्विलांस पर रखा हुआ था। उसने जैसे ही फोन किया पुलिस को इन आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल हुई। ज्वाइंट ऑपरेशन चला दिल्ली पुलिस और सेंट्रल एजंसियों ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दीपक मुंडी हरियाणा, राजस्थान, यू.पी. और बिहार में रहा था। कपिल और जोकर दीपक मुंडी की मदद कर रहे थे। आरोपी फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागने की फिराक में थे।
Next Story