पंजाब

पढ़ाई के लिए विदेश गई युवती की मौत

Admin4
9 Feb 2023 12:33 PM IST
पढ़ाई के लिए विदेश गई युवती की मौत
x
चंडीगढ़। पंजाब वासियों के लिए विदेश से एक दुखभऱी खबर सामने आई है। विदेशों में भारतीय छात्रों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि कनाडा में पढ़ाई के लिए गई पंजाब की युवती खुशनीत कौर ने आत्महत्या कर ली है। इससे पहले पंजाब के एक 19 वर्षीय युवक गुरजोत सिंह, जोकि बुढलाडा के गांव बख्शीवाला का रहने वाला था, की मौत की खबर सामने आई थी। वहीं पढ़ाई के लिए कनाडा गई अब एक और युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। खुशनीत कौर डिप्रैशन की शिकार बताई जा रही थी, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं खुशनीत की मौत की खबर सुनकर परिवार का हाल बेहाल है।
Next Story