पंजाब

15 साल के किशोर की मौत, खोल रहे थे कोल्डड्रिंक का ढक्कन

Bharti sahu
21 May 2022 1:13 PM GMT
15 साल के किशोर की मौत, खोल रहे थे कोल्डड्रिंक का ढक्कन
x
अगर आप भी कोल्डड्रिंक के ढक्कन को दांतों से खोलने की कोशिश करते हैं, तो ऐसा न करें।

अगर आप भी कोल्डड्रिंक के ढक्कन को दांतों से खोलने की कोशिश करते हैं, तो ऐसा न करें। दरअसल, पंजाब के अंबाला में एक 15 साल के किशोर की तब मौत हो गई, जब कोल्डड्रिंक का ढक्कन खोलते वक्त ढक्कन उसकी सांस की नली में फंस गया।

घटना पंजाब के अंबाला की है। यहां बोतल का ढक्कन खोलते समय एक 15 साल के लड़के की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्यारहवीं कक्षा के छात्र और अंबाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले यश के रूप में हुई है।
पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात यश की बहन कोल्डड्रिंक के ढक्कन को खोलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब उससे कोल्डड्रिंक का ढक्कन नहीं खुला तो यश ने अपने दांतों से ढक्कन को खोलने की कोशिश की। ढक्कन खुलने के बाद यश की सांस की नली में जा फंसा।
मृतक के चाचा सुनील ने बताया कि यश इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन है। उसकी मौत से परिजनों में मातम है। चिकित्सक संजीव कौशिक के मुताबिक कोल्डड्रिंक के ढक्कन को कभी भी दांतों से नहीं खोलना चाहिए। यह काफी खतरनाक होता है। पंजोखरा थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया की यश का शव पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को मिलिट्री अस्पताल से नागरिक अस्पताल कैंट भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Next Story