पंजाब

24 वर्षीय युवक की मौत

Admin4
1 April 2023 8:54 AM
24 वर्षीय युवक की मौत
x
पंजाब। कनाडा से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में अच्छे भविष्य के लिए कनाडा गए 24 वर्षीय पंजाबी युवक जसदीप सिंह की मौत हो गई। गो फंड मी पेज के अनुसार जसदीप सिंह का गत रात समरसाइड प्रिंस एडवर्ड आईलैंड में निधन हो गया। उसने सेंट लॉरेंस कॉलेज किंग्स्टन ओंटारियो से ग्रेजुएशन की थी। जसदीप सिंह का शव उसके घर भेजने के लिए गो फंड मी पेज पर पैसे इकट्ठे किए जा रहे है।
बता दें कि इससे पहले 28 मार्च 2023 को विधानसभा क्षेत्र बाघापुराणा (मोगा) के सुखानंद गांव निवासी गुरचरण सिंह के पुत्र गुरमिंदर सिंह (40) की कनाडा के सरी में लिवर की बीमारी से मौत हो गई थी। गुरमिंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी शादी हो चुकी थी। उनकी पत्नी और 10 साल का बेटा भी कनाडा में रह रहे हैं।
Next Story