पंजाब

3 बहनों के इकलौते भाई को ऐसे खींच लाई मौत

Shantanu Roy
17 Oct 2022 5:16 PM GMT
3 बहनों के इकलौते भाई को ऐसे खींच लाई मौत
x
बड़ी खबर
तपा मंडी। गत रात्रि आलीके रोड पर रेहड़े व मोटरसाइकिल में भयानक टक्कर हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत होने की दुखदायी सूचना भी मिली है। जानकारी के अनुसार रेशम सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी धुरकोट मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल वालों से मिलने गांव आलीके जा रहा था। इसी बीच जब वह आलीके नजदीक पहुंचा तो आगे जा रहे रेहड़े से टक्कर हो गई।
टक्कर दौरान वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मिनी सहारा क्लब के सदस्यों ने सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे बठिंडा रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी पत्नी अपने माता-पिता से मिलने आई थी और वह अपने ससुराल आ रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और माता-पिता हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story