पंजाब

पंजाब विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च बने प्रो. सुधीर

Kunti Dhruw
23 Feb 2022 5:45 PM GMT
पंजाब विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च बने प्रो. सुधीर
x
भोगांव में पंजाब विश्वविद्यालय के कुपलति द्वारा कस्बा निवासी प्रोफेसर को डीन रिसर्च के पद पर नियुक्त किया है।

पंजाब: भोगांव में पंजाब विश्वविद्यालय के कुपलति द्वारा कस्बा निवासी प्रोफेसर को डीन रिसर्च के पद पर नियुक्त किया है। मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रो. सुधीर कुमार सक्सेना नेशनल महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व. रामशरण सक्सेना के पुत्र हैं। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में उन्हें प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके अंग्रेजी साहित्य जैसे विषयों पर 90 से अधिक शोधपत्र अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार द्वारा अब प्रो. सुधीर कुमार सक्सेना को डीन रिसर्च पद पर नियुक्त किया गया है। उनके डीन रिसर्च के रूप में नियुक्त होने पर नगर के नकुल सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्राचार्य डा. एसकेएस यादव, डा. आशारानी वर्मा, सतीश अवस्थी, आस्तेंद्र गुप्ता, आशीष शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, जलज सक्सेना, संजीव मिश्रा, ओमकांत दुबे, शरद भटनागर, प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।



Next Story