पंजाब

कांग्रेसी सांसद के PA पर जानलेवा हमला

Shantanu Roy
12 Aug 2022 1:40 PM GMT
कांग्रेसी सांसद के PA पर जानलेवा हमला
x
बड़ी खबर
लुधियाना। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पी.ए. हरजिंदर सिंह ढींडसा को लेकर हैरानीजनक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के एयाली चौक के पास रवनीत सिंह बिट्टू के पी.ए. हरजिंदर सिंह ढींडसा के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने ढींडसा पर हमला किया है जिसके चलते उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। ढींडसा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
Next Story