
x
Ferozepur फिरोजपुर: फिरोजपुर में मलवाल रोड पर स्थित एक क्लीनिक में बुधवार देर रात हथियारबंद युवकों ने घुसकर डॉक्टर रूपिंद्रजीत सिंह पर फायरिंग की जिससे वह घायल हो गए। क्लीनिक में मौजूद हेल्पर के साथ भी हाथापाई की गई। घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
शहर के मलवाल रोड़ पर स्थित क्लीनिक में बुधवार देर रात घुसकर हथियारबंद युवकों ने क्लीनिक संचालक डॉक्टर पर फायरिंग की, जिसमें डॉक्टर की बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गया।
वहीं, क्लीनिक में मौजूद उनके हेल्पर के साथ भी आरोपितों ने हाथापाई की। घायल डॉक्टर को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मलवाल रोड पर बीएएमएस डॉ. रूपिंद्रजीत सिंह कई सालों से अपना क्लीनिक चला रहे हैं।
विज्ञापन हटाएं
सिर्फ खबर पढ़ें
बुधवार रात एकाएक तीन युवक उनके क्लीनिक में घुसे व डॉक्टर से बहसबाजी करने लगे। एक हथियारबंद आरोपित ने डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। क्लीनिक में मौजूद उनके हेल्पर से भी हाथापाई की, जिससे उसके माथे पर चोट आई है।
Tagsफिरोजपुरडॉक्टर पर जानलेवा हमलाक्लीनिकतीन युवकोंताबड़तोड़ फायरिंगFerozepurdeadly attack on doctorclinicthree youthscontinuous firingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





