पंजाब

शराब पीने से रोकने पर 2 युवक पर जानलेवा हमला

Admin4
7 Feb 2023 12:51 PM IST
शराब पीने से रोकने पर 2 युवक पर जानलेवा हमला
x
जालंधर। शहर में उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब दो निहंग सिंहों को लोगों ने अहाते में सरेआम शराब पीते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने जब इन दोनों सिंहों को शराब पीने से रोकने की कोशिश की गई तो इन दोनों निहंगों ने गुस्से में आकर एक युवक पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया, जिस कारण युवक घायल हो गया है। इतना ही नहीं जो कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता तो ये उस पर हमले के लिए उतारू हो जाते। वहीं हंगामे की खबर मिलते ही सिख समाज के कुछ लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले बारे जांच-पड़ताल की। काबू किए गए एक निहंग का नाम जरनैल सिंह बताया जा रहा है, जिसने युवक पर गंडासे से हमला किया है। वहीं बाद में दोनों निहंग लोगों से माफी मांगते नजर आए।
Next Story