पंजाब

दुकान पर लटकता मिला युवक का शव, पारिवारिक सदस्यों ने मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

Shantanu Roy
15 May 2022 9:51 PM IST
दुकान पर लटकता मिला युवक का शव, पारिवारिक सदस्यों ने मालिक पर लगाए गंभीर आरोप
x
बड़ी खबर

अमृतसर। अमृतसर के हाल बाजार अंदर गोल दुकान चौक में एक दुकान के अंदर काम करने वाले नौजवान मनीष यादव की दुकान के ही अंदर से पंखे के साथ लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई और दुकान मलिक तब से ही गायब हैं।

दूसरी तरफ मृतक मनीष यादव के परिवारिक सदस्यों ने मौके और पहुंच कर शव को पंखे से उतारा और पारिवारिक सदस्यों ने दुकान मालिक पर गंभीर इल्जाम लगाए मृतक के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि दुकान पर करीब 40 लाख रुपए की चोरी हुई है।

जिसका इल्जाम उनके लड़के पर लग रहा था। उनको शक है कि दुकान मालिक की तरफ से ही उसे मारकर पंखे के साथ लटका दिया है। मृतक के परिवार ने इस समय पर रोरो कर बुरा हाल है और वह अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

दूसरी तरफ इस मामले में थाना रामबाग की पुलिस मामले की जांच तो कर रही है लेकिन जब पत्रकारों से बातचीत करते थाना प्रमुख ने कहा कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के हिसाब के साथ कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उनके लड़के मनीष यादव पर चोरी का इल्जाम लगाया जा रहा था जिसको वह सहन कर सका और उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामला दर्ज कर कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Next Story