पंजाब

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मां ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Shantanu Roy
4 Aug 2022 12:58 PM GMT
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मां ने किया हैरान करने वाला खुलासा
x
बड़ी खबर

जेठूवाल। अटारी के गांव के बाहर एक युवक की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह (28) पुत्र सतनाम सिंह निवासी मेहणियां कोहरां के रूप में हुई है। आरोपियों ने हरपाल की हत्या करके उसका शव गांव मल्लूवाल के पास बाहर फेंक दिया। सुबह परिवार को जब हरपाल सिंह की हत्या की सूचना मिली तो उन्होंने सोहियां खुर्द थाने को सूचना दी। मृतक की मां राज कौर ने बताया कि उनका बेटा गत रात्रि उनके पास ही बैठा था कि उसे करीब 8 बजे एक महिला का फोन आया जिसके बाद वह बिना कुछ कहे घर से निकल गया।

कुछ देर तक वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। हरपाल सिंह का शव आज सुबह मल्लूवाल के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर डी.एस.पी. अटारी मनमीत सिंह, एस.एच.ओ. जसजीत सिंह हेर कंबोज, ए.एस.आई. जागीर सिंह चौकी प्रभारी सोहियां खुर्द व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक हरपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story