
x
बड़ी खबर
जालंधर। डी.सी.पी. नरेश डोगरा ने पंजाब के डी.जी.पी. को लिखित शिकायत दी है। लंबे समय से पंजाब पुलिस को अपनी सेवा देने वाले डी.सी.पी. नरेश डोगरा का कहना है कि वह खुद के साथ नाजायज होने नहीं देंगे। उन्होंने शिकायत करते हुए मांग की है कि उनको जानबूझ कर बदनाम करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज हो। मिली जानकारी के अनुसार गत दिन होशियारपुर के दम्पत्ति ने जालंधर में प्रेस वार्ता करते हुए डी.सी.पी. नरेश डोगरा का नाम लेते हुए विवादित बयान दिया है।
दम्पत्ति ने कहा कि नरेश डोगरा ने उन्हें होशियारपुर में आकर धमकाया गया और दुकान खाली करने के लिए मजबूर भी किया गया। डी.सी.पी. नरेश डोगरा ने इस सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसी के चलते उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि इस मामले जांच करके झूठी प्रेस वार्ता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा इससे पहले उन्होंने इस दम्पत्ति को कभी नहीं देखा है, यह सिर्फ उनका शहर में नाम बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। बता दें कुछ दिन पहले विधायक रमन अरोड़ा के साथ भी नरेश डोगरा का विवाद रहा था।
Next Story