पंजाब

Dasuya: प्रेमी जोड़े ने नहर में लगाई छलांग, एक की मौत

Sanjna Verma
2 July 2024 5:02 PM IST
Dasuya: प्रेमी जोड़े ने नहर में लगाई छलांग, एक की मौत
x
Dasuyaदसूहा: प्रेम संबंधों के चलते लड़का-लड़की द्वारा नहर में छलांग लगाने का समाचार प्राप्त हुआ है। लड़के की पहचान करण मसीह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी वधाइयां और लड़की मनप्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह निवासी धनौया ने प्रेम संबंधों के चलते मुकेरियां Hydel Project ऊंची बसी नहर के पास गांव सदरपुर में नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे खड़े कुछ लड़कों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। इस मौके पर लड़की मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़का करण मसीह को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।
उधर, थाना प्रमुख दसूहा हरप्रेम सिंह और एएसआई सिकंदर सिंह ने कहा कि इस संबंध में लड़के और लड़की के वारिसों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक लड़की मनप्रीत कौर का शव सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखा गया है जबकि लड़के को hospital में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
Next Story