पंजाब

घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी

Admin4
13 March 2023 6:55 AM GMT
घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी
x
ढलाडा। घर के बाहर खेल रही मासूम 6 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी सूचना के आधार पर पीड़ित लड़की की माता ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की गली में खेल रही थी तो उसका पड़ोसी का लड़का गुरप्रीत सिंह (22) यह कह कर साथ ले गया कि वह उसको 10 रुपए की खाने की चीज लेकर देगा। जब पीड़ित की मां अपनी लड़की को ढूंढती हुई पड़ोसी घर पहुंची तो आरोपी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
इंस्पैक्टर रुपिंद्र कौर ने माता के बयान दर्ज कर पीड़ित का मैडीकल करवाने के लिए उसको सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उधर एस.एच.ओ. सिटी सुखजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story