पंजाब

करोड़ों के इंडस्ट्रियल प्लाट घोटाले का मामला

Admin4
15 Jan 2023 8:54 AM GMT
करोड़ों के इंडस्ट्रियल प्लाट घोटाले का मामला
x
चंडीगढ़। करोड़ों के इंडस्ट्रियल प्लाट घोटाले का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में एक महिला आई.ए.एस. अधिकारी का नाम सामने आया है। इसी बीच खबर सामने आई है कि इस मामले में बादल सरकार के ओ.एस.डी. का नाम भी शामिल है। बादल परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले सुखदीप सिंह जो कि औद्योगिक विभाग में सी.जी.एम. एस्टेट एंड फाइनेंस के पद पर तैनात हैं। वह एफ.आई.आर. में नाम आने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं।
एफ.आई.आर. में नामजद कथित आरोपियों की सूची में सुखदीप सिंह का नाम लिखा है। आपको बता दें कि वह अकाली सरकार के दौरान पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल के ओएसडी थे। गत दिनों सुखबीर सिंह बादल द्वारा इंडस्ट्रियल प्लांट घोटाले को लेकर की गई गिरफ्तारी की निंदा की गई थी। अब उनके ओएसडी का नाम सामने आने पर सुखबीर बादल द्वारा गिरफ्तारी पर किए गए निंदनीय बयानों पर कई सवाल उठ रहे हैं।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta