
x
PUNJAB पंजाब: बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा नेता तरुण चुघ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुवार को पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं यहां किसानों की स्थिति का जायजा लेने आया हूं। जो हालात पंजाब में बने हैं, वो चिंताजनक हैं। लगातार पानी भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। खासतौर पर धान के खेतों को काफी नुकसान हुआ है। हमने क्षेत्र का दौरा किया है और स्थिति का मूल्यांकन कर उचित समाधान निकालेंगे।"
केंद्रीय मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल और नुकसान की पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा, "आप चिंता न करें, आपका जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संकट के घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हम यहां स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। गन्ना भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। यहां दो केंद्रीय टीमें सारे हालत को देख रही हैं, और रिपोर्ट करेंगी।"
इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी किसानों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो विशेष टीम भेजी हैं जो प्रभावित इलाकों में फसलों का मूल्यांकन कर रही हैं। बिट्टू ने कहा, "हम स्थिति का पूरा जायजा ले रहे हैं और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसानों को मदद मिल सके। केंद्र सरकार इस संकट से निपटने में पूरी तत्परता से लगी हुई है। पीएम मोदी ने हमे मैसेज देकर भेजा है कि किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे।"
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, तरुण चुघ, रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के विधायक सुनील कुमार जाखड़ ने डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों की जानकारी ली। धर्मकोट सहित अन्य प्रभावित इलाकों में बाढ़ से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और कई खेत पानी में डूब गए हैं। केंद्रीय मंत्री और उनकी टीम ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके नुकसान की भरपाई करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों का यह दौरा किसानों के मनोबल को बढ़ाने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में तुरंत मदद पहुंचाने का प्रयास माना जा रहा है।A
Tagsपंजाब बाढ़किसान फसल नुकसानकेंद्रीय कृषि मंत्रीशिवराज सिंह चौहानरवनीत सिंह बिट्टूतरुण चुघडेरा बाबा नानकधर्मकोटबाढ़ राहतकेंद्र सरकार सहायतापीएम मोदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





