पंजाब

Crime: 11वीं की छात्रा की मजबूरी का फायदा उठाकर मालिक ने की दुष्कर्म

Sanjna Verma
4 July 2024 8:24 PM IST
Crime: 11वीं की छात्रा की मजबूरी का फायदा उठाकर मालिक ने की दुष्कर्म
x
Ludhiana लुधियाना: पढ़ाई के साथ-साथ घर का खर्च चलाने के लिए मनिहारी की दुकान पर लगी 11वीं की छात्रा की मजबूरी का फायदा उठाकर मालिक उसे अपने घर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने 64 बी.एन.एस. और POCSO Act के तहत केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी हरबंस सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान विवेक मेहता 55 के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अपने पिता के साथ रहती है और 20 दिन पहले ही काम पर लगी थी। गत 14 जून को उक्त आरोपी बहाने से बेटी को अपने साथ घर ले गया और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। गत 27 जून को बेटी ने उसे सारी बात बताई, इसके बाद Police को शिकायत दी गई।
Next Story