पंजाब

पार्षद निर्मला ने मलोया गांव की गलियों में पेवर ब्लॉक लगना किया शुरू

mukeshwari
3 Jun 2023 4:07 PM GMT
पार्षद निर्मला ने मलोया गांव की गलियों में पेवर ब्लॉक लगना किया शुरू
x

चंडीगढ़। वार्ड 28 की पार्षद निर्मला देवी ने शनिवार को मलोया गांव की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यकारी अभियन्ता अजय गर्ग, उप मण्डल अधिकारी जगदीप सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता संजीव कुमार की मौजूदगी में कांग्रेसी पार्षद ने गांव की एक गली में नारियल फोड़कर और कुदाल से खुदाई की शुरूआत कर इस विकास कार्य को आरम्भ कराया।

इस अवसर पर सभी गांव निवासियों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए पार्षद निर्मला देवी ने भाजपा के कुछ नेताओं की आलोचना भी की जो अपने निजी स्वार्थ के लिए विकास कार्यों में अनुचित अड़चनें डालते हैं।

चंडीगढ़ के गांवों की दुर्दशा के लिए उन्होंने भाजपा और उसके द्वारा संचालित नगर निगम को जिम्मेदार बताते हुए पार्षद ने भरोसा दिलाया कि चंडीगढ़ कांग्रेस गावों और लेबर कालोनियों समेत पूरे चंडीगढ़ के चौतरफ़ा विकास के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर गाँव मलोया के गणमान्य निवासियों के साथ राजपाल राजा नंबरदार, हेमराज शर्मा, बांसी, मेवा सिंह, राजा, महिपाल राणा, रूलदा सिंह, उमरदीन जी, सतनाम सिंह, नरेश, नवीन राणा, सुखदेव सिंह, बलवंत सिंह, दीपक, रामबाबू सिंह भी शामिल थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story