पंजाब

आज प्रशासनिक परिसर में निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल, दी ये चेतावनी

Shantanu Roy
9 Oct 2023 5:51 PM IST
आज प्रशासनिक परिसर में निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल, दी ये चेतावनी
x
पंजाब। जालंधर के प्रशासनिक परिसर में निगम कर्मचारियों की अलग-अलग यूनियनों ने इकट्ठे होकर हल्ला बोला है। इस दौरान उन्होंने पूरा कामकाज ठप रखा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन का कहना है कि सरकार अपने ही वादों मुंह फेर रही है। सरकार ने कहा था कि ठेकेदारी सिस्टम खत्म कर दिया जाएगा। कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा और सीधी भर्ती की जाएगी। यूनियन ने प्रदर्शन दौरान अधिकारियों से मीटिंग की।
इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ठेके और आउट सोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। निगम कर्मचारियों द्वारा यह चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी मांगों को पहल के आधार पर न माना गया तो आने वाले समय में पक्का मोर्चा खोल दिया जाएगा। फिलहाल आज प्रशासनिक परिसर में कामकाज ठप रहा। निगम कर्मचारियों ने जे.सी.बी., ट्रालियां परिसर में खड़ी रखीं।
Next Story