Amritsar में विवादित व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 15 पर केस दर्ज

Verka.वेरका (अमृतसर)। वेरका थाने के अंतर्गत गांव मुदाल के पास शुक्रवार रात महिला से हुए विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कुलदीप सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वेरका थाने की पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी निवासी आरोपी राजबीर कौर, काका, मंगल सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वेरका थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वेरका के पटी कल्लो निवासी राजू ने बताया कि उसके भाई कुलदीप सिंह उर्फ गोपी को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था।
उसने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी राजबीर कौर का अपने भतीजे शमशेर सिंह उर्फ शेरा से विवाद चल रहा था। राजबीर ने विवाद सुलझाने के लिए शमशेर सिंह को बुलाया था। इसके बाद शमशेर सिंह ने अपने भाई मनप्रीत सिंह और चाचा कुलदीप सिंह उर्फ गोपी को गांव मुदाल आने को कहा। रास्ते में मक्खन दा ढाबा के बाहर दोनों पक्ष मिल गए। राजबीर 12-13 लोगों के साथ आया था। राजबीर कौर के साथ आए मंगल सिंह और काका ने शमशेर को गालियां देनी शुरू कर दीं।





