
x
Chandigarh चंडीगढ़: चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने केरल में पार्टी की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केरल में 100 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
वारिंग ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अहम सफलता है।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के पास कोई बड़ा राज्य नहीं था, लेकिन केरल में वापसी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं पश्चिम बंगाल के नतीजों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को जीत जरूर मिली है, लेकिन पार्टी पिछले चुनाव में भी विपक्ष के रूप में मजबूत स्थिति में थी।
वारिंग ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लंबे समय से बंगाल पर फोकस किया और चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में बदलाव जैसे मुद्दे सामने आए। उन्होंने कहा कि बंगाल के नतीजों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि केरल में मिली जीत कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि है और यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
Tagsअमरिंदर सिंह वारिंगकांग्रेसकेरल चुनावभाजपापश्चिम बंगालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





