पंजाब

कांग्रेस मनाने चली थी योग दिवस, हुआ विरोध हुआ तो बदला कार्यक्रम

mukeshwari
21 Jun 2023 12:49 PM GMT
कांग्रेस मनाने चली थी योग दिवस, हुआ विरोध हुआ तो बदला कार्यक्रम
x

चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस बुधवार को योग दिवस मनाने चली थी। इस बाबत बकायदा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सूचना भी जारी कर दी गई थी। बताया जाता है कि प्रधान एसएच लक्की की ओर से जारी सूचना में कांग्रेस भवन में योग सत्र कराए जाने का जिक्र किया गया था।

पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में जैसे ही यह सूचना जारी हुई इसके बाद विरोध के स्वर उठने लगे। आपत्ति चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे की ओर से थी, जिन्हें ग्रुप में पार्टी के अन्य नेताओं का भी समर्थन मिला। विरोध को देखते हुए फिर से विशेष सूचना जारी कर कार्यक्रम को 22 के लिए बदल दिया गया।

बताया जाता है कि सुबह 9 बजे विशेष योग सत्र कराए जाने की सूचना जारी की गई थी। इसमें सभी को पहुंचने को कहा गया था। इस मैसेज पर यह कहते हुए सवाल किया गया कि क्या यह योग दिवस मनाना बीजेपी का समर्थन नहीं?

बीजेपी के नेताओं की ओर से साल में 1 दिन 21 जून को योग दिवस मनाने का तय किया हुआ है तो आज तक अभी कांग्रेस भवन में योग दिवस नहीं मनाया गया, क्योंकि कांग्रेस की मानसिकता यह है कि योग साल में 1 दिन नहीं बल्कि हर रोज सेहत के लिए योग अनिवार्य है।

यहां तक कहा गया कि यह संदेश अनजाने में बीजेपी की सोच को बढ़ावा देना और उनका समर्थन नहीं है? इसलिए इस पर पुनर्विचार कर लिया जाए। वहीं, पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में मची इस हलचल को लेकर सियासी हल्को में चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story