पंजाब

कांग्रेस पार्षद होंगे गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट के प्रजेंटेशन में शामिल

mukeshwari
30 May 2023 5:28 PM GMT
कांग्रेस पार्षद होंगे गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट के प्रजेंटेशन में शामिल
x

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पार्षदों की एक बैठक मंगलवार को राजीव गांधी कांग्रेस भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की ने की। बैठक में शहर के लिए नए गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट की प्रस्तावित एजेंडे पर चर्चा की गई।

जिसमें सभी पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त किए और अंत में यह निर्णय लिया गया कि महापौर अनूप गुप्ता के अनुरोध पर कांग्रेस पार्टी गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट की प्रेजन्टेशन में शामिल होगी।

यह महसूस किया गया कि कांग्रेस पार्टी को शहर के हित में इस प्रेजन्टेशन को जरूर देखना चाहिए। एच एस लक्की ने कहा कि प्रेजन्टेशन देखने के बाद पार्टी फिर से अपने पार्षदों की बैठक करेगी और प्रस्तावित प्लांट पर अपना फैसला लेगी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story