पंजाब

कांग्रेस-BJP ने AAP सरकार को घेरा; बोले- बदलाव का यह भयानक रूप

SANTOSI TANDI
11 Aug 2023 9:54 AM GMT
कांग्रेस-BJP ने AAP सरकार को घेरा; बोले- बदलाव का यह भयानक रूप
x
बदलाव का यह भयानक रूप
पंजाब के जालंधर में महिलाओं के लिए स्पेशल शराब ठेका खुल गया है। लंबा पिंड चौक पर खुले इस ठेके पर वुमन फ्रेंडली का बोर्ड तक लगा दिया गया है। इसकी तस्वीरें सामने आते ही विरोधी नेता AAP सरकार पर हमलावर हो गए हैं। ।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे शर्मनाक बताया है। जबकि पंजाब भाजपा ने इसे CM पंजाब भगवंत मान पर उनका शराब के प्रति प्रेम बताते हुए तंज कसा है। दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया, लेकिन मान सरकार अब घर-घर बर्बाद करने पर आमादा है। हालांकि इस पर सरकार या आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने CM मान पर उठाए सवाल
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि नशा पहले ही पंजाब की कई पीढ़ी निगल चुका है। राजा वड़िंग ने पूछा कि अब महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर CM पंजाब भगवंत मान क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव का यह नया रूप बहुत भयानक है, जिसके खतरनाक नतीजे सामने आएंगे।
पंजाब को नशे की गर्त में डूबा रही मान सरकार
पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है। लेकिन अब रही-सही कसर AAP सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी। जबकि नशे ने लोगों के घर बर्बाद कर दिए हैं और राज्य सरकार अब लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तूली है।
अपना वादा क्यों भूल गई AAP सरकार
पंजाब भाजपा ने कहा कि AAP सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने का दावा किया था लेकिन अब मान सरकार ने अपनी पार्टी के इस वादे को भूला कर महिलाओं के लिए भी ठेके खोल दिए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शराब के ठेके जगह-जगह खुल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों की शराब से दूरी एक किलोमीटर भी नहीं रही है।
Next Story