
x
Delhi दिल्ली। पंजाब की पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी हाईकमान पर लगाए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अंदर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर जारी एक वीडियो में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कांग्रेस की नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद कम से कम 500 करोड़ रुपए अटैची में आप दें, उसके बिना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने अपनी किताब 'करेज एंड कमिटमेंट' में लिखा था कि 2008 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सारी सीटों की बोली लग रही थी। मतलब, पैसों के लिए सीटों की नीलामी हो रही थी।
भाजपा सांसद ने कहा कि अतः यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस के अंदर भ्रष्टाचार का रोग पहुंच गया है। देश की जनता को बहुत सावधान रहना चाहिए कि ये लोग पार्टी के अंदर भी लोकतंत्र के दुश्मन हैं और बाहर भी। इन लोगों के हाथ में न देश का संविधान सुरक्षित है और न पार्टी का संविधान। अपने को मासूम दिखाने के प्रयास बेनकाब हो चुके हैं, क्योंकि आपके ही नेताओं की जुबानी आपके भ्रष्टाचार की कहानी सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर आपके नेताओं की जुबानी, आपके भ्रष्टाचार की कहानी आपको पूरी तरह से बेनकाब करती है। आप ये बताइए इस विषय के ऊपर आपका क्या कहना है। भाजपा सांसद ने कहा कि एक बात साफ है, भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, चाहे सरकार में विकास का विषय हो या संगठन में सीटों के बंटवारे का विषय हो, दोनों का आधार केवल भ्रष्टाचार है।
Tagsकांग्रेसभाजपासुधांशु त्रिवेदीनवजोत कौर सिद्धूभ्रष्टाचार आरोपमार्गरेट अल्वाकर्नाटक चुनावटिकट नीलामीराजनीतिक विवादसंसदपंजाब राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





