पंजाब

Punjab -हरियाणा के बीच पानी बंटवारे को लेकर टकराव तेज

Riyaz Ansari
4 May 2025 5:26 PM IST

Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह ढालीवाल ने रविवार को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य अपनी जनता और किसानों के हक के पानी का एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देगा। उन्होंने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर "पानी लूटने" की कोशिश का आरोप लगाया।

पंजाब सरकार का दावा है कि वह पहले ही तय सीमा से अधिक यानी 103% पानी का उपयोग कर चुकी है और अब धान की बुवाई के लिए उसे खुद अधिक जल की आवश्यकता है। दूसरी ओर, हरियाणा सरकार 8,500 क्यूसिक पानी की मांग कर रही है जबकि पंजाब केवल 4,000 क्यूसिक पानी मानवीय आधार पर दे रहा है।

ढालीवाल ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री किसानो के हित में हर बूंद बचा रहे हैं और नंगल डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेशों का खुला विरोध किया है


Next Story
null