पंजाब

विजिलेंस में शिकायत देना BJP लीडर को पड़ा महंगा, मिल रही धमकियां

Shantanu Roy
2 Sep 2022 1:18 PM GMT
विजिलेंस में शिकायत देना BJP लीडर को पड़ा महंगा, मिल रही धमकियां
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत विजीलेंस ब्यूरो को देने वाले वाले भाजपा नेता सरूप चंद ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकियां मिल रही है। सरूप चंद सिंगला अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए हैं। सिंगल ने बताया कि वह मरते दम तक इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहेंगे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु संघर्ष भी करते रहेंगे। बता दें सिंगला ने आरोप लगाया था कि 2017- 2022 तक पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अपने गनमैन व ड्राइवर के नाम फर्जी कम्पनियां बनाकर गेहूं व धान की ढुलाई करके अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे। आज सिंगला ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि मनप्रीत बादल से संबंधित लोगों द्वारा धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। धमकी मिल रही है कि, आपने बड़े लोगों को से पंगा ले लिया है, आपका नुकसान हो सकता है।
सरकारी खजाने को लुटने के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई शुरू की है। सिंगला यह भी दावा किया है कि जब इस मामले में परतें खुलेंगी तो कई हैरानीजनक खुलासे होंगे। अगर विजिलेंस उन्हें जांच के लिए बुलाएगी तो वह सभी सबूतों सहित उपस्थित हो जाएंगे। आगे उन्होंने बताया कि बेशक सोशल मीडिया पर यह बात चल रही थी कि मनप्रीत बादल खिलाफ केस दर्ज हो गया है परन्तु उनके पास इसकी पुष्टि की कोई सूचना नहीं है। अगर केस दर्ज हो गया है तो ठीक है अगर नहीं हुआ तो इस मामले देरी किस बात की है। इसी देरी के चलते ही उन्हें धमकिया मिल रही हैं। सिंगला ने कहा कि जिन लोगों ने राजनीति का दुरुपयोग करके पैसा इकट्ठा किया है उसका पर्दाफाश किया जाएगा। सिंगला 16 मार्च 2022 को अकाली दल छोड़ने का ऐलान करने के बाद 4 जून को भाजपा में शामिल हो गए थे।
Next Story