
Chandigarh चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वन विभाग के 942 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता के हितों की अनदेखी कर अपने परिवारों को प्राथमिकता दी। मान ने युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे राज्य के वातावरण के माली हैं और कुदरत के कहर से हमें बचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वन विभाग के 942 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान कहा कि जो काम पिछली सरकारों को करना चाहिए था वह करने की बजाए पहले अपने परिवारों के पेट भरे, फिर जनता की बारी लगाई थी। अपने खुद के लिए पैसा इकट्ठा करना और लोगों के जो छोटे छोटे रोजगार कर रहे है उन्हें छीनने का काम पिछली सरकारों ने किया। मान ने कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी उस देश की जनता भिखारी।
उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां इतनी ढंग की होती तो मुझे कुर्सी चाहिए ही नहीं थी। हमारी पार्टी कुर्सी का लालच नहीं करती। विरोधी पार्टी की सब से प्रमुख चीज है पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा। पंजाब में ऐसा ही चलता रहा है। पैसे से पावर कमाते थे और पावर से पैसा। मान ने कहा कि मैं युवाओं को नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाना चाहता हूं।





