
x
Amritsar अमृतसर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ सोमवार को पवित्र शहर अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और शहर के निवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना की। श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकते और दरबार साहिब में कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु की असीम कृपा से ही हमें दिल्ली के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि श्री हरमंदिर साहिब जी में मत्था टेककर आज गुरु घर की हजूरी में शीश नवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु साहिब की रहमत दिल्ली पर सदा बनी रहे। हम सबको सेवा, सदाचार और राष्ट्रहित के मार्ग पर अडिग चलने की बुद्धि एवं शक्ति मिले। दिल्ली प्रगति के पथ पर और आगे बढ़े, हर परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, और देश-सेवा का हमारा संकल्प और मजबूत बने।
उन्होंने लिखा कि इस पावन संगत में दिल्ली सरकार के मंत्रीगण प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्राज तथा कपिल मिश्रा शामिल रहे। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। इससे पहले उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि आज हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पवित्र स्थल के दर्शन मात्र से ही अद्भुत शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि हरमंदिर साहिब केवल एक धरोहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा का दिव्य केंद्र है, जहां आस्था कर्म में बदलती है और भक्ति चरित्र गढ़ती है। यहां सरबत दा भला की अरदास की और सभी के सुख, स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को लाल किले पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित भव्य समागम का सफलतापूर्वक आयोजन होना, वाहेगुरु जी की अनंत कृपा और गुरु साहिब का अपार आशीर्वाद है। प्रार्थना है कि वाहेगुरु जी हम सब पर अपनी मेहर बनाए रखें, हमें सेवा, करुणा और कर्तव्य-पथ पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने आगे लिखा कि श्री अमृतसर साहिब की पावन धरती पर स्थित दुर्गियाना मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दर्शन के उस क्षण ने मन को अद्भुत शांति, शक्ति और श्रद्धा से भर दिया। मां दुर्गा की अनंत कृपा से जीवन में ऊर्जा, संतुलन और सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है। यह शहर भारत की उस चेतना का प्रतीक है जो भक्ति को मानवता से जोड़ती है और भाईचारे को सर्वोच्च मूल्य मानती है। मां दुर्गा अपनी कृपा हम पर नित्य बनाए रखें, हमें करुणा, शक्ति और लोकमंगल के कार्यों में दृढ़ता प्रदान करें।
Tagsरेखा गुप्ता अमृतसर यात्रास्वर्ण मंदिर मत्था टेकनाहरमंदिर साहिब दर्शनदिल्ली मुख्यमंत्री आध्यात्मिक यात्रादुर्गियाना मंदिर दर्शनदिल्ली सरकार मंत्रीगणसरबत दा भला अरदासभारत धार्मिक पर्यटनसेवा और कल्याण प्रार्थनागुरु तेग बहादुर शहीदी दिवसअमृतसर धार्मिक स्थलमुख्यमंत्री आध्यात्मिक संदेशधार्मिक आस्था यात्रादिल्ली विकास और सेवाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





