पंजाब

CM मान की पत्नी ने किया 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व, लोगों में दिखा भारी उत्साह

Shantanu Roy
13 Aug 2022 1:10 PM GMT
CM मान की पत्नी ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, लोगों में दिखा भारी उत्साह
x
बड़ी खबर
संगरूर। आम आदमी पार्टी द्वारा आज संगरुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्म पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान और बहन मनप्रीत कौर द्वारा किया गया। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों नौजवानों ने भाग लिया। नौजवनों द्वारा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया गया।
75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह तिरंगा यात्रा तानिया रेलवे रोड से शुरू होकर बाजारों से होते हुए कक्कड़वाल चौक पर समाप्त हुई। लोगों ने तिरंगा यात्रा पर फूलों की वर्षा की और स्वागत किया। इस यात्रा में पार्टी जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह, रजवंत सिंह, जसवीर सिंह जस्सी, डॉ. अनवर भसूद, दलवीर सिंह सतिंदर सिंह सहित भारी संख्या में आप नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
Next Story