पंजाब

गुरु घर में नतमस्तक हुई CM मान की पत्नी और माता, मीडिया के सामने कही ये बात

Shantanu Roy
24 Sep 2022 1:37 PM GMT
गुरु घर में नतमस्तक हुई CM मान की पत्नी और माता, मीडिया के सामने कही ये बात
x
बड़ी खबर
पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता और पत्नी आज शहीदों के पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के प्रबंधक ने कार्यालय में सिरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि वह शादी के बाद पहली बार गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के लिए आई है, जबकि वह शादी से पहले भी कई बार इस गुरुद्वारे में आती रही हैं। वहीं इस मौके पर आम आदमी पार्टी के हलका बस्सी पठाना से विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी द्वारा मुख्यमंत्री की पत्नी और माता को सम्मानित किया गया।
Next Story