पंजाब

CM मान ने विरोधियों पर साधे निशाने, बोले ''कहां गई 25 साल राज करने वाली सरकार''

Shantanu Roy
5 Aug 2022 3:56 PM
CM मान ने विरोधियों पर साधे निशाने, बोले कहां गई 25 साल राज करने वाली सरकार
x
बड़ी खबर

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज संगरूर जिले के मस्तुआना साहिब में एक मेडिकल कॉलेज की नीव पत्थर रखा। इसके के बाद भगवंत मान धूरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने संबोधन करते हुए विरोधियों पर निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा कर अपना फर्ज निभाया है और अब हमारी बारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता गारंटियों के पूरे होने का इंतजार कर रही है और लोग जल्दबाजी में हैं की सरकार से जल्द ही सारे काम करवाए जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की जल्दबाजी का कारण यह है कि पंजाब के लोगों को पहले बहुत धोखा दिया गया था।

अब लोग चाहते हैं कि पंजाब जल्द से जल्द ठीक हो जाए। भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब को ठीक करने में लगे हैं। उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि अब 25 साल राज करने वाले कहां गए। उन्होंने कहा कि इस बार ईमानदार लोगों की बहुत अच्छी टीम बनाएंगे ताकि लोग कह सकें कि इस बार ईमानदार सरकार बनी है। भगवंत मान ने कहा कि 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक जनता को समर्पित किए जाएंगे और उन्होंने दावा किया कि उन क्लीनिकों में दवा लेने से 90 प्रतिशत लोग ठीक हो जाएंगे और उन्हे अस्पतालों में जाने का जरुरत नहीं पड़ेगी।

Next Story