पंजाब
स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM मान, वर्ल्ड लैवल शिक्षा पर किया जाएगा काम
Shantanu Roy
15 Aug 2022 2:14 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। आज स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों को संबोधित करते हुए बोले। उन्होंने कहा कि आज 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं आगे भी हजारों की संख्या में क्लीनिक खोले जाएंगे। शहीदों के सपने पूरे करने के लिए काम किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि पंजाबियों में देश भक्ति का जज्बा शहीदों से मिला है। राज्य में अमन शान्ति और भाईचारक सांझ को भी कायम रखा जाएगा। इसके साथ ही वर्ल्ड लैवल वाली शिक्षा पर काम किया जाएगा ताकि युवाओं को विदेशों में न जाना पड़े। गौरतलब है कि लोगों को मानक सेवाएं मुफ़्त मुहैया करने के लिए एक और चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए 'इस ऐतिहासिक दिवस के अवसर पर आम आदमी की सरकार ने लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की पहुंच में सुनिश्चित बनाने के लिए यह क्लीनिक पंजाब निवासियों को समर्पित कर दिए हैं।''
Next Story