पंजाब

G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर CM मान ने अधिकारियों को दिए आदेश

Shantanu Roy
16 Jan 2023 6:16 PM GMT
G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर CM मान ने अधिकारियों को दिए आदेश
x
बड़ी खबर
पंजाब। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अमृतसर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें मान ने अधिकारियों को जल्द तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मान ट्वीट करके कहा कि, 'गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। अधिकारियों को जल्द तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।' 'सी.एम. मान ने कहा कि हम देश और दुनिया से आए मेहमानों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही पंजाब की एक झलक भी दिखाएंगे। उल्लेखनीय है कि जी-20 शिखर सम्मेलन अमृतसर में मार्च 2023 में संभवत: 15 से 17 मार्च तक होने जा रहा है। इस जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रमुख देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।'
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta