पंजाब

CM मान ने खिलाड़ियों के कोच भी किए सम्मानित; कहा- पंजाब को आप पर गर्व

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 2:13 PM GMT
CM मान ने खिलाड़ियों के कोच भी किए सम्मानित; कहा- पंजाब को आप पर गर्व
x
कहा- पंजाब को आप पर गर्व
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को बर्लिन में विशेष ओलिंपिक वर्ल्ड समर गेम्स-2023 में पंजाब का नाम चमकाने वाले 8 विशेष खिलाड़ियों और उनके कोचों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न खेल वर्ग में तीन स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी।
विशेष ओलिंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के विजेता खिलाड़ियों बारे जानते CM पंजाब भगवंत मान।
विशेष ओलिंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के विजेता खिलाड़ियों बारे जानते CM पंजाब भगवंत मान।
CM मान ने कहा- विशेष ओलिंपिक वर्ल्ड समर गेम्स-2023 में भारतीय के बढ़िया प्रदर्शन में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका अदा की। पंजाब को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने देश की झोली में इतने पदक डाले। विशेष जरूरतों वाले खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लेकर अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता के झंडे गाड़े। मुश्किल हालात और परेशानियों को दरकिनार कर विशेष खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीते। यहां कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विशेष मुख्य सचिव सरवजीत सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत और कुमार अमित उपस्थित रहे।
CM पंजाब भगवंत मान द्वारा किया गया ट्वीट।
CM पंजाब भगवंत मान द्वारा किया गया ट्वीट।
नई खेल नीति लाभकारी साबित होगी
CM मान ने पंजाब में खेलों को उत्साहित करने की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश की नई खेल नीति से पैरा खिलाड़ियों के साथ-साथ विशेष ओलिंपिक्स/डैफ और ब्लाइंड गेम्स के खिलाड़ियों समेत पैरा खिलाड़ियों की ओर अधिक ध्यान दिया गया है।
इन खिलाड़ियों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री मान ने रोलर स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर एमडी निसार, दो कांस्य पदक जीतने वाली रेनू और एक कांस्य पदक जीतने पर सीता का सम्मान किया। उन्होंने रिवायती फुटबाल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने पर जतिंदर सिंह और हरजीत सिंह, बास्केटबॉल में रजत पदक जीतने पर प्रिया देवी और यूनिफाइड फुटबाल में कांस्य पदक जीतने वाली ज्योति कौर का भी सम्मान किया गया।
गौरतलब है कि पंजाब से संबंधित सात विशेष खिलाड़ी, एक यूनिफाइड पार्टलर और एक कोच सहित कुल नौ सदस्य भारतीय दल का हिस्सा रहे।
Next Story