पंजाब
CM खट्टर पहुंचे फरीदाबाद, विधायक नयनपाल रावत की बड़ी बहन संतोष देवी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
Shantanu Roy
10 Sep 2022 4:14 PM GMT

x
बड़ी खबर
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री आज फरीदाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत के सेक्टर-15 स्थित निवास पर पहुंचे। सीएम का समय दोपहर तीन बजे विधायक निवास पर पहुँचने का था लेकिन तकनीकी कमी के चलते चार बजे पहुंचे। सीएम मनोहर लाल ने विधायक की बड़ी बहन श्रीमति संतोष देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया व श्रद्धाजंलि दी। बता दें कि हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत की बड़ी बहन का दो सितंबर को निधन हुआ था।
Next Story