पंजाब

CM house के कमांडो ने की आत्महत्या

Admin4
31 March 2023 10:57 AM GMT
CM house के कमांडो ने की आत्महत्या
x
अबोहर। कबड्डी के एक मशहूर खिलाडी की आत्महत्या की खबर सामने आई है। करम सिंह (30) पुत्र सुखदेव सिंह जोकि नेशनल स्तर का खिलाड़ी व सी.एम. हाऊस में बतौर कमांडो के तौर पर तैनात था। वह अबोहर में सीता राम कालोनी में रहता था। जानकारी के अनुसार वह मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया है। थाना नंबर 1 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के अधार पर धारा 174 की कार्रवाई की है।
करम सिंह 5 वर्षीय बच्चे का पिता था और सीएम हाउस चंडीगढ़ में सुरक्षा विभाग में तैनात था। करम सिंह 27 मार्च को अपने दोस्त की शादी के कारण छुट्टी पर यहां आया था और बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी रजवंत कौर ने बताया कि वह रात में कमरे में सो रही थी और करीब 3 बजे जब वह उठी तो उसका पति बिस्तर पर नहीं था। वह दूसरे कमरे में गई तो देखा कि उसने फांसी लगा ली है और उसकी पत्नी ने घरवालों को जगाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नं. 1 से सहायक उपनिरीक्षक बहादुर चंद ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
Next Story