पंजाब

झुके सीएम: पंजाब सरकार ने सिद्धू के आगे डाले हथियार, महाधिवक्ता का इस्तीफा मंजूर

jantaserishta.com
9 Nov 2021 5:44 PM IST
झुके सीएम: पंजाब सरकार ने सिद्धू के आगे डाले हथियार, महाधिवक्ता का इस्तीफा मंजूर
x

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी गई. इस दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि पंजाब कैबिनेट ने एडवोकेट जनरल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है और जल्द ही नये एडवोकेट जनरल के नाम का ऐलान होगा.

जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव में इस्तीफा मंजूर किया गया है. दरअसल सिद्धू पिछले काफी समय से डीजीपी और एडवोकेट जनरल की नियुक्ति को लेकर आपत्ति जता रहे थे. सिद्धू की आपत्ति के बाद डीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदलने का फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि डीजीपी को बदलने के लिए UPSC पैनल से फाइनल नामों की लिस्ट आने का इंतजार किया जाएगा.
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि जनता की सहूलियत के लिए पंजाब सरकार कई फैसले ले रही है. पंजाब सरकार ने 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है.
इसी के साथ मिनिमम वेज प्राइवेट और सरकारी सेक्टर के लिये बढ़ाया गया है. इससे आउटसोर्स कर्मचारियों और प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा पंजाब में रेत के रेट फिक्स किए गए हैं. रेत का रेट 5 रुपये 50 पैसे प्रति फुट फिक्स किया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story