पंजाब

सीएम भगवंत मान का 18 अप्रैल का दिल्ली दौरा रद्द

Kunti Dhruw
17 April 2022 9:41 AM GMT
सीएम भगवंत मान का 18 अप्रैल का दिल्ली दौरा रद्द
x
पंजाब के सीएम भगवंत मान का सोमवार का प्रस्तावित दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान का सोमवार का प्रस्तावित दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया है। सरकार की तरफ से हालांकि इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है। संभावना यह जताई जा रही है कि अब तीन दिन बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पहले तय किया गया था कि सीएम भगवंत मान और उनके मंत्री दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक देखेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान की इस यात्रा की पुष्टि की थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है।
पंजाब के बिजली कर्मचारियों की केजरीवाल के साथ बैठक को लेकर हंगामे के बाद होने वाले इस दौरे का मकसद दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों को बेहतर बनाना था। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों में इस हद तक सुधार किया है कि पूरे देश के लोग इन अद्भुत बदलावों को देखने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में दर्शन करने आई थीं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया था। आप संयोजक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कई अधिकारियों के साथ हमारे सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। वह यह देखने आ रहे हैं कि इस तरह के सुधार कैसे किए जाते हैं, क्योंकि उन्हें पंजाब में भी ऐसा ही करना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अपने स्कूलों में इस हद तक सुधार किया है कि निजी स्कूलों के 3.75 लाख छात्र सरकारी स्कूलों में आ गए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले पांच साल में हमने सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर किया है कि अब जज, आईएएस अधिकारी और एक रिक्शा चालक के बच्चे एक ही बेंच पर बैठे हैं।


Next Story