पंजाब

CM भगवंत मान ने बंद करवाए 2 टोल प्लाजा, मुआवजा मांग रही कंपनी की मांग भी की खारिज

Rani Sahu
4 Sep 2022 9:12 AM GMT
CM भगवंत मान ने बंद करवाए 2 टोल प्लाजा, मुआवजा मांग रही कंपनी की मांग भी की खारिज
x
संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लड्डा टोल प्लाजा और गांव लहरा का टोल प्लाजा बंद करवा दिया है। जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा की मियाद पूरी होने के चलते इन्हें बंद करवा दिया गया है। दूसरी ओर कंपनी सरकार से और समय मांग रही थी। सीएम मान ने कहा कि वह लोगों के जेबों पर डाका नहीं मारने देंगे।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कंपनी ने उनसे 6 महीने का समय मांगा था। समय न देने पर 50 करोड़ का मुआवजा मांगा था। कंपनी इसके लिए कोरोना और किसान आंदोलन के वक्त हुए नुकसान का तर्क दे रही थी। कोई दूसरी सरकार होती तो 6 की जगह 10 महीने दे देती कि बाकी पैसा हमें दे देना। मगर, AAP सरकार ने कंपनी की मांग खारिज कर दी।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि संगरूर से लुधियाना जाने पर 70 किमी जाने में 2 टोल प्लाजा है। जितने का डीजल लगता है, उतना ही टोल टैक्स लगता है। जब शोरूम से गाड़ी खरीदते हैं तो 8% रोड टैक्स देते हैं तो फिर टोल टैक्स क्यों देते हैं? आज रात 12 बजे के बाद दोनों टोल प्लाजा बंद हो जांएगे। सीएम मान ने कहा कि लोगों का एक-एक रुपया लोगों पर ही खर्च किए जाएगा।

(उत्तम हिन्दू न्यूज)

Next Story