पंजाब
भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी और कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM भगवंत मान ने तोड़ी चुप्पी
Shantanu Roy
23 Aug 2022 2:59 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सबूत हैं तभी कार्रवाई की जा रही है। सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है और जांच जारी रहेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भगवंत मान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और जिसने भी पंजाब को लूटा है उससे हिसाब लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री होने के समय आशु का अहंकार साफ नजर आता था। चंडीगढ़ आते ही कहा था कि पकड़ लो तो अब पकड़ लिया है। आपको बता दें कि भगवंत मान की सरकार शुरू से ही करप्शन को लेकर बहुत ही सख्त रही है। उन्होंने अपने ही एक कैबिनेट मंत्री को करप्शन केस में गिरप्तार किया था। भारत भूषण आशु को भी अनाज की लिफ्टिंग और ट्रांसपोर्टेशन में हुए करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार किया गया है और उन पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगे हैं।
Next Story