पंजाब

पंजाब में आज छाए रहेंगे बादल, जानिए रक्षा बंधन पर कैसा रहेगा मौसम

Tara Tandi
10 Aug 2022 7:03 AM GMT
पंजाब में आज छाए रहेंगे बादल, जानिए रक्षा बंधन पर कैसा रहेगा मौसम
x
पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को वर्षा हुई। अमृतसर व लुधियाना में बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को वर्षा हुई। अमृतसर व लुधियाना में बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। मोगा, पठानकोट, जालंधर में भी बारिश हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक अमृतसर में 64, लुधियाना में 12, और पठानकोट में 2, जालंधर में 1.5 व मोगा में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को भी राज्य में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन पंजाब के कई जिलों में हल्की से सामान्य बारिश होने के आसार है। वहीं, 12 अगस्त को फिर से मौसम साफ हो जाएगा। 13 अगस्त के बाद फिर बारिश की संभावना है।

जालंधर में सुबह छाए व दोपहर को हुई बारिश
जालंधर : मंगलवार को शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे और करीब 11 बजे बरसे भी। इस कारण शहरवासियों को राहत मिली लेकिन तापमान में कुछ खास गिरावट दर्ज नहीं की जा सकी। 24 घंटों की बात करें जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री से भी कम की गिरावट हुई है, वहीं न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रिकार्ड किया गया
Next Story