पंजाब

कॉलोनी में सफाई के दौरान मिला बच्चे का भ्रूण

Admin4
8 Sep 2023 11:13 AM GMT
कॉलोनी में सफाई के दौरान मिला बच्चे का भ्रूण
x
जालंधर। महानगर के हाइवे के नजदीक स्थित भगत सिंह कालोनी में बच्चे का भ्रूण मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक भगत सिंह कॉलोनी में सफाई करवाई जा रही थी कि इस दौरान 3 माह के बच्चे का भ्रूण मिला। बता दें कि लड़की पैदा होने के डर से लोगों ने लड़की की भ्रूण हत्या करने की बातें तो कई बार सुनने को मिल चुकी हैं लेकिन आज जो भ्रूण मिला वह लड़के का भूण है। बच्चे के पैदा होने से पहले ही कोख में उसका कत्ल कर दिया गया। इलाका निवासी दीपक ने बताया कि वह किसी काम से वापस लौटे तो लेबर के लोगों ने इस घटना के बारे में उन्हें बताया।
इस घटना से लोगों में बेचैनी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आज भी इस तरह की मानसिकता वाले लोग जिंदा हैं जो बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसका कोख में ही कत्ल कर देते हैं। यह हमारे समाज की कड़वी सच्चाई है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
Next Story