पंजाब

खेल-खेल में बच्चे ने चलाई गोली, पिता गंभीर

Harrison
30 July 2023 4:46 PM GMT
खेल-खेल में बच्चे ने चलाई गोली, पिता गंभीर
x
लुधियाना: लुधियाना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। अचानक से 9 साल के बच्चे से गोली चल पड़ी जो उसके पिता को जा लगी। जानकारी के अनुसार दलजीत सिंह कार में अपने पत्नी और बेटे के साथ गांव अकालगढ़ खुर्द में ससुराल जा रहा था। इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ पिता की पिस्तौल लग गई। पिस्तौल से खेलते-खेलते गोली पिता की पीठ पर जा लगी जो नाभि के पास जाकर फंस गई। गोली लगने से दलजीत सिंह गंभीर घायल हो गया।
गंभीर रूप से घायल पिता दलजीत सिंह जीता को पहले रायकोट के निजी अस्पताल ले जाने के बाद फिर लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में रैफर किया गया। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिस्तौल के लॉक बारे अभी कोई पता नहीं कि लॉक पहले से खुला था या फिर बच्चे ने खेलते-खेलते खोल लिया। वहीं यह भी पता चला है कि अभी उक्त घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Next Story