पंजाब

डायरेक्टर बाग़बानी के मुख्य दफ़्तर की चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किया औचक चैकिंग

mukeshwari
29 May 2023 1:50 PM GMT
डायरेक्टर बाग़बानी के मुख्य दफ़्तर की चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किया औचक चैकिंग
x

चंडीगढ़। बाग़बानी और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सोमवार सुबह 7.30 बजे डायरेक्टर बाग़बानी पंजाब के मुख्य दफ़्तर की औचक चैकिंग की। इस औचक चैकिंग के दौरान 06 अधिकारी/ कर्मचारी ग़ैर-उपस्थित पाए गए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों/ कर्मचारियों को दफ़्तर में समय के पाबंद रहने के लिए कहा।

भगवंत मान सरकार द्वारा दफ़्तरों के समय में बदलाव के फ़ैसले की सराहना करते हुए जौड़ामाजरा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री का उद्देश्य राज्य में सरकारी दफ़्तरों के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाना है। इससे आम लोग दिन के शुरुआती घंटों के दौरान ज़रूरी सरकारी सेवाएं प्राप्त करने के योग्य होंगे। दिन के शुरुआती घंटों के दौरान ही ज़रूरी सेवाएं प्राप्त करने के उपरांत लोग अपनी अन्य पारिवारिक जि़म्मेदारियों की ओर ध्यान दे सकते हैं। इसी तरह उनको शाम 5 बजे तक इन्तज़ार नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कर्मचारियों को भी अपनी आदत बदलने की ज़रूरत है। हर सरकारी कर्मचारी सुबह 7.30 बजे के निर्धारित समय पर दफ़्तर में उपस्थित होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को भगवंत मान के रंगला पंजाब का सृजन करने के सपने को पूरा करने के लिए इस बदलाव के प्रेरक बनने के लिए कहा।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को सरकारी दफ़्तरों में सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करने दिया जायेगा। भविष्य में यदि कोई कर्मचारी देरी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त अनुशासनीय कार्यवाही की जायेगी। बाग़बानी मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का जायज़ा भी लिया। जौड़ामाजरा ने डायरैक्टर बाग़बानी को हिदायत की कि विभागीय योजनाओं सम्बन्धी अधिक से अधिक किसानों को अवगत करवाया जाये, जिससे किसान विभागीय योजनाओं का लाभ ले सकें।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story